नाले में बही 2 बच्चियां, एक की मौत

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में नाले में नहाने गईं 2 सहेलियां बह गईं। इनमें से एक की मौत हो गई है। बताया गया है कि बकरी चराने वाले शख्स ने एक बच्ची को निकाल भी लिया था। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसा खमरिया थाना क्षेत्र में हुआ है।

चुहका गांव में रहने वाली ज्योति पटेल(13) और रागिनी यादव(11) दोस्त थे। दोनों रोज सुबह खेला करती थीं। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह भी दोनों खेलने के लिए निकली थीं। इसके बाद दोनों गांव के डोटू नाले में नहाने चले गई थीं। कहा जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते नाले का जलस्तर बढ़ा हुआ था।

दोनों नहाने के लिए पानी के अंदर चले गई थीं। उसी दौरान दोनों नहाने के वक्त डूबने लगीं, चिल्लाने लगीं। ये देखकर पास में बकरी चरा रहा शख्स दोनों को बचाने के लिए पानी में गया था। उसने रागिनी को तो किसी तरह से पानी से निकाल लिया, लेकिन ज्योति पटेल को वह नहीं निकाल पाया। वो बहकर आगे की तरफ चले गई थी।

उधर, पास के ही खेत में काम कर रहे लोगों ने भी इस घटनाक्रम को देखा था। जिसके बाद वे लोग भी पानी के अंदर गए और ज्योति पटेल को भी घटनास्थल से कुछ दूर पर पानी से निकाला गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं रागिनी को भी अस्पताल ले जाया गया था। फिलहाल रागिनी का इलाज अस्पताल में जारी है।