मैत्रीबाग में फ्लावर शो देखने पहुंचे 40 हजार लोग

क्षेत्रीय

भिलाई : भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं उद्यान विभाग प्रबंधन द्वारा फ्लावर शो का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें बीएसपी क्षेत्र के शालेय बागवानी, गमलों में लगे कैक्टस, बोनसाई, क्रोटन, फोलियेज एवं मौसमी पौधों सेवंती, डहेलिया गुलाब और उन्ही पौधों के कट फ्लावर, पुष्प-सज्जाा, छात्राओं एवं महिलाओं की रंगोली प्रतियोगिता हुई।

  

इसके साथ ही बीएसपी कर्मियों के घर के बगीचों में उत्पादित विशेष सब्जियों व फलों का प्रदर्शन उपस्थित अतिथियों एवं जन समुदाय के समक्ष किया गया। मैत्रीबाग में फ्लावर शो देखने 40 हजार लोग पहुंचे थे। इनसे बीएसपी को आठ लाख रुपये की एक ही दिन में राजस्व प्राप्ति हुई।

नगर सेवाएं उद्यान विभाग द्वारा बीएसपी एवं निजी स्कूलों के मध्य गुलदस्ता, बुके एवं सलाद बनानें की प्रतियोगिता भी प्रबंधन द्वारा आयोजित की गई। सब प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें प्रथम व द्वितिय स्थान पर बीएसपी सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-7 रहा। कु. शकीरा खान को क्वीन आफ द शो घोषित किया गया।

फरवरी के प्रथम रविवार को होता है फ्लावर शो

भिलाई इस्पात संयंत्र नगर प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष फरवरी के प्रथम रविवार को फ्लावर शो आयोजित किया जाता है गत वर्ष करोना संक्रमण के चलते यह प्रतियोगिता और आयोजन 13 मार्च को किया गया था। इस बार फिर से उसी परंपरा का निर्वाहन करते हुए फिर एक बार फरवरी माह के प्रथम रविवार को प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इस बार भी बड़ी संख्या में पर्यटकों ने फ्लावर शो और प्रतियोगिता का लुत्फ उठाया।

मैत्रीबाग में लगी 100 से ज्यादा प्रजाति के फूलों की प्रदर्शनी देखने पहुंचे हजारों लोग | Thousands of people came to see the exhibition of more than 100 species of flowers in

प्रबंधन ने किया संधारण कार्य

फ्लावर शो 2023 को सफल बनाने के लिए नगर सेवाएं विभाग ने काफी मेहनत की। दीवारों के रंग रोगन से लेकर सेल्फी प्वाइंट जो फूलों से बना हुआ था। इसके अलावा माडल के साथ – साथ पुरानी मूर्तियों के रंग रोगन और बगीचों के संधारण का भी कार्य किया गया। पर्यटकों की सुविधा के लिए 15 टिकट काउंटर बनाए गए हैं । जिसमें आनलाइन पेमेंट की भी सुविधा दी गई है।