राजधानी रायपुर में डबल मर्डर के 5 आरोपी गिरफ्तार

क्षेत्रीय

रायपुर में सोमवार को हुए 2 युवकों की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा इस मामले से जुड़ा एक आरोपी चाकू लगने से घायल है जिसका अम्बेडकर अस्पताल में इलाज जारी है। एक अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।

पंडरी थाना क्षेत्र के दलदल सिवनी इलाके में हुए लड़कों के बीच इस खूनी झड़प से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस गैंगवार की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारियों के कान भी खड़े हो गये। ऊपर से तत्काल जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गये।

वारदात के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर पूछताछ की। कई जगहों पर रेड मारी और गिरफ्तारी की। अब दोहरे हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार सभी आरोपी पंडरी के दलदल सिवनी के ही रहने वाले है। जिनमें त्रिशाल दुबे (26) दीपक साहू (20) धनेंद्र साहू(24) पारसमणी साहू(22) नागेश उर्फ लक्की गोस्वामी(19) है। इसमें एक अन्य आरोपी गोकुल नंदन साहू(19) का इलाज चल रहा है। उसके बाद उसकी भी गिरफ्तारी होगी।