मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, शाहरुख -विक्रांत को बेस्ट एक्टर, रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स दिए गए। शाहरुख खान, विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर और रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। मलयाली एक्टर मोहनलाल को फिल्म जगत में उनके योगदान के लिए हिंदी सिनेमा के सबसे गौरवपूर्ण दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शॉल पहनाई और गोल्डन लोटस अवॉर्ड दिया। इस दौरान मोहनलाल को स्टैंडिंग ओवेशन मिला।
शाहरुख खान को फिल्म जवान और विक्रांत मैसी को फिल्म 12th फेल के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। मंच पर पहुंचे शाहरुख खान ने हाथ जोड़कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिवादन किया। अवॉर्ड लेते हुए वो भावुक नजर आए। रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला। ये शाहरुख, विक्रांत और रानी तीनों के करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है।
मलयाली एक्ट्रेस उर्वशी को ओलूझुक्कू के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड दिया गया है, ये अवॉर्ड उन्होंने वश (गुजराती) फिल्म एक्ट्रेस जानकी बोड़ीवाला से साझा किया है। शाहरुख खान की फिल्म जवान के गाने चलेया के लिए शिल्पा राव को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड मिला। इसके अलावा फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने ढिंढोरा बाजे रे के लिए वैभवी मर्चेंट को बेस्ट कोरियोग्राफी अवॉर्ड मिला है।साल 2023 में रिलीज हुई सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म कटहल को बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म के लिए डायरेक्टर यशोवर्धन मिश्रा अवॉर्ड लेने पहुंचे।
🎬 सुपरस्टार मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मान!
71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी मान्यता दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड सुपरस्टार मोहनलाल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान की गई।#NationalAwards #Trending #Mohanlal #DadasahebPhalkeAward… pic.twitter.com/pHlc1UA1n5— Maharashtra Bandhu News (@BandhuNews_in) September 23, 2025
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025 विजेताओं की सूची कुछ इस तरह हैं. इनका ऐलान 1 अगस्त को कर दिया गया था.
मेन कैटेरगरी
बेस्ट हिंदी फिल्म – कटहल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – 12वीं फेल
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड – मोहनलाल
सर्वश्रेष्ठ निर्देशन – द केरला स्टोरी (सुदीप्तो सेन)
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
क्षेत्रीय भाषाओं की सर्वश्रेष्ठ फिल्में
बेस्ट तेलुगु फिल्म – भगवंत केशरी
बेस्ट गुजराती फिल्म – वश
बेस्ट तमिल फिल्म – पार्किंग
बेस्ट कन्नड़ फिल्म – द रे ऑफ होप
तकनीकी और अन्य कैटेगरीज
सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका – शिल्पा राव (चलेया- जवान)
सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक – प्रेमिष्ठुन्ना (बेबी, तेलुगु)
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी – द केरल स्टोरी
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)
सर्वश्रेष्ठ मेकअप और कॉस्ट्यूम डिजाइन – सैम बहादुर
विशेष उल्लेख – एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर – एम.आर. राधाकृष्णन)
सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन – एनिमल (हिंदी)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक – उत्पल दत्ता (असम)
सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन – हनुमान (तेलुगु)
सर्वश्रेष्ठ गीतकार – बलगम (द ग्रुप) (तेलुगु)
नॉन-फीचर फिल्म कैटेगरी
सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक – उत्पल दत्ता
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री – गॉड, वल्चर एंड ह्यूमन
सर्वश्रेष्ठ पटकथा – सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन टू नो (कन्नड़)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म – नेकल: क्रॉनिकल ऑफ द पैडी मैन (मलयालम), द सी एंड सेवन विलेजेस (ओड़िया)
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन – द फर्स्ट फिल्म (हिंदी)
सर्वश्रेष्ठ संपादन – मूवी फोकस (अंग्रेजी)