72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड: कार्तिक-यामी बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस

72वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी गुजरात के केवडिया में वंदेमातरम गाकर शुरू हुई। विजेताओं की घोषणा 18 जुलाई को चुकी है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अवॉर्ड दे रही हैं। कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को ‘ब्रह्मयुग’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है।

बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए मिला, जबकि बेस्ट हिंदी फिल्म ‘श्रीकांत’ और बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘आर्टिकल 370’ को दिया गया। तमिल स्टार धनुष को दो कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड दिया गया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- दिल्ली से बाहर सेरेमनी का मकसद टूरिस्ट डेस्टिनेशन तक पहुंचना है। इस पर विवाद करना ठीक नहीं

1954 में जब नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स शुरू हुए थे, तब सिर्फ 7 पुरस्कार दिए गए थे। अब 72 साल बाद 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में कुल 45 पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इनमें 26 फीचर फिल्म, 16 नॉन-फीचर फिल्म, 2 सिनेमा पर लेखन और 1 दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड शामिल है। यानी 7 पुरस्कारों से शुरू हुआ यह सफर अब भारतीय सिनेमा के कई अलग-अलग क्षेत्रों तक पहुंच गया है।

हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य धर ने अवॉर्ड प्राप्त किया।

हिंदी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए रणदीप हुड्डा को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर का पुरस्कार मिला।

तेलुगु फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का पुरस्कार मिला। फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन हैं।

तमिल फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट फीचर फिल्म प्रमोटिंग नेशनल, सोशल एंड एनवायरनमेंटल वैल्यूज का पुरस्कार मिला। फिल्म का निर्देशन अरुण माथेश्वरन ने किया है।

तेलुगु फिल्म ‘35 चिन्ना कथा काडु’ को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म का पुरस्कार मिला। फिल्म के निर्देशक नंदा किशोर इमानी हैं।

तमिल फिल्म ‘अमरन’ के लिए राजकुमार पेरियासामी को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट डायरेक्शन का पुरस्कार मिला।

ममूटी को मलयालम फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। उन्होंने यह अवॉर्ड कार्तिक आर्यन के साथ शेयर किया।

कार्तिक आर्यन को हिंदी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। उन्होंने यह अवॉर्ड ममूटी के साथ शेयर किया।

यामी गौतम को हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला।