CG : भारी बारिश के बाद आई बाढ़… कार के साथ बह गया पूरा परिवार, 4 लोग लापता

बस्तर संभाग में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में कई इलाकों में लोग फंस गए हैं। यहां कार के साथ बहा एक परिवार लापता है। जबकि कार के ड्राइवर का रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं मंदार गांव में छत में फंसे 6 लोगों का रेस्क्यू किया गया। मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे कांगेरवेल्ली नेशनल पार्क के नेशनल हाइवे 30 में एक परिवार बाढ़ के पानी में कार के साथ बह गया। जिसके बाद लगातार बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया और इसके कारण रेक्सयू टीम लेट से अपनी कार्रवाई शुरू कर पाई. शाम करीब 5 बजे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में बाढ़ के बीच कार से निकले ड्राइवर का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, वहीं कार में सवार 1 दंपति और उनके 2 बच्चे लापता हैं। जिनका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मंदार गांव के ये लोग घर की छत पर फंसे हुए थेवायुसेना के हेलीकॉप्टर से इन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गयाबीजापुर के भैरमगढ़ स्थित CRPF 165वीं बटालियन के मुख्यालय में इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी घुस गयादंतेवाड़ा-जगदलपुर रोड पर बंजारीनघाट पर सड़क में पानी भर गयाछिंदगढ़ के कोकराल नदी में पुल के ऊपर से पानी बह रहा हैसुकमा में लगातार बारिश से शबरी नदी उफान पर हैमौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिन कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। आज बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव इन चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट हैइसके अलावा सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद इन 5 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है

कबीरधाम, बलौदाबाजार, रायपुर सहित सेंट्रल पार्ट के 9 जिलों में बिजली गिरने, बादल गरजने और आंधी चलने का अलर्ट हैउत्तरी हिस्से में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद हैबिलासपुर में मरही माता मंदिर के दर्शन के दौरान बाढ़ में बहने से 3 बच्चों की मौत हो गईबीजापुर में भी 2 बच्चियां बह गईझीरम में जगदलपुर-सुकमा मार्ग पर सड़क के ऊपर से नाले का पानी बह रहा हैझीरम में जगदलपुर-सुकमा मार्ग पर सड़क के ऊपर से नाले का पानी बह रहा हैरायपुर में मंगलवार शाम तेज बारिश हुई। बिलासपुर जिले में बाढ़ में बहने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गईवहीं पचपेड़ी थाना क्षेत्र के टांगर गांव में एक 12 साल का बच्चा एनीकट पार करते समय नदी में बह गयाइसके अलावा बीजापुर जिले में नाव पलटने से 2 बच्चियां लापता हैं