Skip to content
Sun. May 3rd, 2026
  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • DMCA Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Organize India

Organize India

Primary Menu Organize India

Organize India

  • Home
  • क्षेत्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • रोचक
  • व्यापार
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग ने योगी को रिपोर्ट सौंपी, इसमें हिंदू आबादी घटकर 15% बचने का दावा
  • राष्ट्रीय

संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग ने योगी को रिपोर्ट सौंपी, इसमें हिंदू आबादी घटकर 15% बचने का दावा

8 months ago admin

यूपी के संभल में हुई हिंसा की 450 पन्नों की रिपोर्ट न्यायिक आयोग ने सीएम योगी को सौंप दी है। इसमें सिर्फ 24 नवंबर, 2024 को हुई हिंसा के बारे में नहीं बताया गया, बल्कि संभल में कब-कब दंगे हुए, इसका भी जिक्र है। रिपोर्ट में बताया गया कि बार-बार दंगों से संभल नगर निगम क्षेत्र में हिंदू आबादी कम होती गई। अब वहां सिर्फ 15 प्रतिशत हिंदू आबादी बची है। बाकी पलायन कर गई। आजादी के वक्त यानी 1947 में संभल में 45% हिंदू आबादी थी। 30% हिंदू जनसंख्या पिछले 78 सालों में घटी है। संभल में पिछले साल जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इसमें 4 लोगों की जान गई थी। 29 नवंबर, 2024 को यूपी सरकार ने हिंसा की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया था। इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस देवेंद्र कुमार अरोड़ा, रिटायर्ड IAS अमित मोहन और रिटायर्ड IPS अरविंद कुमार जैन शामिल थे। अब तक 7 बार हिंसा हो चुकि है और उसमे हिन्दू मारे गए है

न्यायिक आयोग ने गुरुवार को लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात कर गोपनीय जांच रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट को कैबिनेट में पास कराया जाएगा। वहां से विधानसभा पटल में रखी जाएगी। अरविंद कुमार जैन ने बताया- हमने एक-एक बिंदु को देखा है। जितने गवाह हैं, उनके भी बयान लिए हैं। जितना भी कर सकते थे, उसमें किया। रिपोर्ट में हरिहर मंदिर के ऐतिहासिक अस्तित्व के साक्ष्य मिलने का जिक्र है। कहा गया कि संभल में अब तक 15 दंगे हो चुके हैं। 1978 के दंगे के बाद हिंदुओं की संख्या घटती चली गई। जबरन धर्मांतरण कराया गया। लोगों ने अपने बयान में बताया कि मुस्लिम लोग हिंदुओं को डराते-धमकाते थे, उनकी संपत्ति पर कब्जा करते थे। मौत या पिटाई के डर से हिंदुओं ने धर्म बदलना कबूल किया। संभल में अभी भी सैकड़ों की संख्या में हिंदुओं की संपत्तियां हैं, लेकिन उनके मालिक हिंदू वहां आते-जाते नहीं हैं। नतीजतन, कुछ पर लोगों ने कब्जा कर लिया है।

आयोग ने करीब 200 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए गए। इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जो 1978 के दंगों के समय थे। इसके बाद से बदले हुए हालात को उन्होंने देखा है। लोगों ने आयोग को बताया- पहले संभल में शिव मंदिर हुआ करता था। वे लोग सोमवार और सावन के महीने में पूजा-अर्चना करते थे। वहां अब मस्जिद बन गई है। पहले जहां हिंदुओं का कुआं हुआ करता था, जहां से हिंदू अपने धार्मिक तीज-त्योहार पर कार्यक्रम करते थे, उस कुएं को बंद कर मुसलमानों ने चबूतरा बना दिया है।

FacebookXPinterestGoogle+LinkedInWhatsApp
Tags: decreased, Hindu, Judicialcommission, population, report, Sambhalviolence, submitted

Continue Reading

Previous पीएम मोदी आज जापान और चीन की यात्रा के लिए होंगे रवाना
Next PM मोदी को अपशब्द कहने पर चलीं लाठियां, पटना में BJP कार्यकर्ताओं का कांग्रेस दफ्तर पर हंगामा

Archives

Editor / Owner

Name: Pushplata Chitlangia

Address: H.N. 6, Malaviya Nagar, Durg – 491001

Email: organizeindia.in@gmail.com

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • DMCA Policy
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved | Develop By : BYS Creations