हिमाचल प्रदेश :  भारी बारिश और लैंडस्लाइड… शिमला में ढह गया मंदिर…

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से लोगों का बुरा हाल है. जगह-जगह हो रहे भूस्खलन की वजह से लोगों की जानें जा रही हैं और सड़कें भी जाम हो रही हैं अब शिमला के रामपुर के पास नोगली लैंडस्लाइड हुआ है. इस दौरान नेशनल हाईवे-5 पर बने विश्वकर्मा मंदिर का एक हिस्सा ताश के पत्तों की तरह ढह गया. सतलुज नदी के किनारे भू कटाव की वजह से जमीन बैठी और मंदिर एक हिस्सा, जिसमें किचन और टॉयलेट शामिल है, एकदम बिखर गया. गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है. मंदिर ढहने का वीडियो सामने आया है, जिसमें लैंडस्लाइड साफ देखा जा सकता है.

हिमाचल में कल मंगलवार को भी मूसलाधार बारिश की वजह से हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से मकान ढह गए थे. इन घटनाओं में पांच लोगों की मौत हुई और चार राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 1,337 सड़कें बंद हो गईं.