जोकोविच 14वीं बार US ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे, अब अल्काराज से होगा सामना

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच US ओपन 2025 के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैउन्होंने मेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अमेरिकी खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज को 6-3, 7-5, 3-6, 6-4 से हराया यह उनका 14वां US ओपन सेमीफाइनल हैउन्होंने इस जीत के साथ जिमी कोनर्स के सबसे ज्यादा 14 बार US ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली वहीं, स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली हैजहां उनका सामना जोकोविच से होगाजोकोविच का यह कुल 53वां ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल हैफ्रिट्ज के खिलाफ उनका अब तक का रिकॉर्ड 11-0 का हो गया हैमैच के दौरान उन्होंने दर्शकों की ओर से शोरगुल पर नाराजगी जताई, लेकिन अपनी लय बनाए रखीजीत के बाद जोकोविच ने अपनी बेटी तारा के आठवें जन्मदिन पर खास अंदाज में डांस कियाअब सेमीफाइनल में उनका सामना स्पेन के युवा स्टार अल्कराज से होगा

अल्कराज ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में चेक खिलाड़ी जिरी लेहेका को सीधे सेटों में मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली हैउन्होंने लेहेका को 6-4, 6-2, 6-4 से हरायाइस टूर्नामेंट में उन्होंने अब तक कोई सेट नहीं गंवाया है