CG : जमीन बिक्री में फर्जीवाड़ा… दस्तावेज लेखक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में जमीन बिक्री के दौरान कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दस्तावेज लेखक महेन्द्र सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मुख्य आरोपी और अन्य फरार हैं। शिकायतकर्ता अरुण कुमार दुबे ने बताया कि उन्होंने मोपका स्थित खसरा नंबर 404 की 3000 वर्गफुट जमीन खरीदी थी और नामांतरण भी किया था। बाद में उन्होंने जमीन सावित्री देवी राठौर को बेच दी।जब राठौर ने नामांतरण के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन दिया, तो आरोपी सुरेश मिश्रा और साथियों ने दस्तावेज में छेड़छाड़ कर अलग खसरा नंबर दर्ज कर आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद दुबे के नामांतरण को निरस्त कर दिया गया।

पुलिस जांच में पता चला कि महेन्द्र सिंह ठाकुर ने मूल और कार्बन प्रति में अलग-अलग खसरा नंबर दर्ज कर धोखाधड़ी की। एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने ठाकुर को गिरफ्तार किया। पुलिस मुख्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *