कर्नाटक के मांड्या में गणेश विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी, 8 लोग घायल, 21 गिरफ्तार

कर्नाटक के मंड्या जिले के कल रविवार रात गणेश विसर्जन जुलूस पर पथराव हुआ। रविवार शाम करीब 8 बजे मड्डूर शहर में हुई। जुलूस पर राम रहीम नगर से मस्जिद के सामने से गुजर रहा था, तब पत्थरबाजी की गई। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी पत्थरबाजी की। दोनों समुदायों में हाथापाई भी हुई। पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। इसके बाद पुलिस ने लोगों को हटाया। पत्थरबाजी की इस घटना में 8 लोग घायल हुए हैं। उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। मामले में दो FIR दर्ज की गई हैं। वहीं, घटना को लेकर सोमवार को मंड्या में प्रो-हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान आगजनी भी की गई। राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बताया कि इलाके में शांति बनाए रखने के लिए बीएनएस की धारा 163 लागू की गई है। कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।