साल के आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण… देश ने 7 साल बाद देखा, 82 मिनट तक ब्लड मून रहा

भारत समेत दुनिया के कई देशों ने बीते कल रविवार रात खुली आंखों से पूर्ण चंद्रग्रहण देखा। यह रात 9:57 बजे पर शुरू हुआ और करीब 3 घंटे 27 मिनट तक रहा। करीब 82 मिनट बाद देर रात 12 बजकर 22 मिनट के बाद पृथ्वी की छाया चांद से दूर हटी और चंद्रमा अपनी दूधिया सफेदी में चमकने लगा। 27 जुलाई, 2018 के बाद यह पहली बार था जब ग्रहण को देश के सभी हिस्सों से देखा गया। भारत में तमिलनाडु से चंद्रग्रहण शुरू हुआ था।

पृथ्वी और सभी दूसरे ग्रह गुरुत्वाकर्षण बल यानी ग्रेविटेशनल फोर्स की वजह से सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। सूर्य के चक्कर लगाने के दौरान कई बार ऐसी स्थिति बनती है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है। इस दौरान सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ने से चंद्रग्रहण होता है। चंद्रग्रहण की घटना तभी होती है जब सूर्य, पृथ्‍वी और चंद्रमा एक सीध में हों, खगोलीय विज्ञान के अनुसार ये केवल पूर्णिमा के दिन ही संभव होता है। इसी वजह से चंद्रग्रहण केवल पूर्णिमा के दिन होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *