Share Market : हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी, सेंसेक्स 366 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,874

आज शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। जीएसटी दरों में हालिया कटौती की घोषणा ने भी शुरुआती कारोबार में बाजार की उम्मीद को बढ़ाया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 366.87 अंक चढ़कर 81,154.17 पर पहुंच गया, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 101.35 अंक चढ़कर 24,874.50 पर आ गया।