Share Market : सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, सेंसेक्स 442 अंक बढ़ा, निफ्टी 24,992
आज बुधवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। आईटी शेयरों में तेजी ने भी बाजारों में आशावाद बढ़ाया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 442.59 अंक बढ़कर 81,543.91 पर पहुंच गया। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 124.2 अंक बढ़कर 24,992.80 पर आ गया।
