BIG NEWS : नेपाल में कैदी जेल की दीवार तोड़कर हुए फरार…सेना भी वहीं थी…

नेपाल की क्या हालत है, वो किसी से नहीं छिपी हुई हैवहां सोशल मीडिया को बैन करने के बाद शुरु हुई Gen-Z की क्रांति वहां की सरकार को पलटने के बाद भी अभी शांत नहीं हुई हैसोशल मीडिया और करप्शन को लेकर शुरू हुआ विरोध इतना आक्रामक हुआ है कि वहां के प्रधानमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ावहां के उप-प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को पीटने के वीडियो वायरल हुएवहां से संसद को आग के हवाले कर दिया गयाअब वहां के इस आपदा को कैदियों ने अपने लिए अवसर में बदल दिया हैनेपाल से एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है और उस वीडियो में नजररहा है कि एक दीवार को अंदर से तोड़ा जा रहा हैजिस दीवार को तोड़ा जा रहा है वो जेल की दीवार है300400 कैदी बाहर भाग गए है खूंखार अपराधी नेपाल की सडको पर घुम रहे हैं ये अपराधी अपराध कर सकते है

नेपाल के बीरगंज जेल में प्रदर्शनकारी घुस गए और उन्होंने वहां जाकर गेट खोल दिया जिसके बाद कई सारे कैदी फरार हो गएहालांकि सेना ने बीरगंज जेल को अपने कब्जे में ले लिया हैवहीं बहुत सारे कैदी जेल की दीवार को तोड़कर भी वहां से फरार हुए हैंजबकि सेना भी वहीं थी

नेपाल के बीरगंज जेल के अलावा भी कई सारे जेल से कैदियों को भगाया जा रहा हैनेपाल के महोतरी जेल से 576 कैदी और पोखरा जेल से 900 कैदी अब तक फरार हो चुके हैंवहीं बीरगंज जेल का दरवाजा खोलने से भी कई कैदी फरार हुए मगर उनका आंकड़ा अब तक सामने नहीं आया है