बड़ी खबर : दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, तुरंत उठी बेंच… जांच में जुटी एजेंसियां

दिल्ली हाई कोर्ट में बम की धमकी के बाद अफरा-तफरी मच गई। एक ईमेल के जरिए बम की सूचना मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई की। पुरानी इमारत को खाली करा लिया गया और बेंचों को स्थगित कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। दोपहर ढाई बजे अदालत फिर से शुरू होगी।

सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने हाईकोर्ट की ओल्ड बिल्डिंग के कर्मचारियों को तुरंत बिल्डिंग से बाहर आने को कहा।

बताया गया कि बम के संबंध में ई-मेल आया है। इसके बाद कई बेंच ने सुनवाई रोकी और उठ गई। अदालत दो बजकर 30 मिनट पर दोबारा बैठेगी।