CG : दो हादसे में 16 गायों की मौत, गर्भवती गाय के पेट से बाहर आया बछड़ा, बिलासपुर-दुर्ग में ट्रक ने मवेशियों को रौंदा
छत्तीसगढ़ में 2 अलग-अलग हादसों में 16 गायों की मौत हुई है। कल मंगलवार रात बिलासपुर के रतनपुर रोड में तेज रफ्तार ट्रक ने गायों के झूंड को कुचल दिया। इसमें एक गर्भवती गाय समेत 8 गाय की जान चली गई। गर्भवती गाय का पेट फट गया था, जिसमें से बछड़ा बाहर निकल आया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
दूसरी घटना दुर्ग जिले के बाफना टोल प्लाजा के पास कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। सड़क पर बैठी 8 गायों को एक कंटेनर ने रौंद दिया, जिससे सभी गायों की जान चली गई। दोनों हादसों की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आधी रात को हंगामा शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस और प्रशासन ने दोनों घटनाओं को गंभीरता से लिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसों का कारण माना जा रहा है। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया और जांच तेज कर दी है।
