हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रचाई दूसरी शादी, करीबी रिश्तेदार ही बुलाए

हिमाचल प्रदेश के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह और पंजाब की डॉ. अमरीन कौर सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित गुरुद्वारे में लावां फेरे लिए। शादी के इस कार्यक्रम को बेहद निजी रखा गया, जिसमें परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। शादी के बाद, सोमवार शाम को शिमला में एक रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। यह पार्टी विक्रमादित्य सिंह के शिमला स्थित आवास होली लॉज में रखी गई है। यह विक्रमादित्य सिंह की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी 8 मार्च 2019 को राजस्थान के राजसमंद की आमेट रियासत से आने वाली सुदर्शना चूंडावत से हुई थी। मनमुटाव के चलते दोनों का लगभग दो महीने पहले तलाक हो गया था। विक्रमादित्य सिंह की दूसरी पत्नी का नाम अमृत कौर है, जो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। दोनों की दोस्ती करीब 8-9 साल पुरानी है, जब विक्रमादित्य सिंह का चंडीगढ़ आना-जाना लगा रहता था। विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह और उनकी दूसरी पत्नी प्रतिभा सिंह के बेटे हैं, वर्तमान में शिमला ग्रामीण से विधायक हैं और प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री का पद संभाल रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *