Gold Silver Rate Today : सोने के भाव में उछाल, चांदी की कीमतों में गिरावट, जाने ताजा भाव

आज सोमवार को सोने के भाव में 380 रूपए प्रति 10 ग्राम का उछाल और चांदी की कीमतों में 100 प्रति किलो की गिरावट आई है । नई कीमतों के बाद सोने के दाम 95 हजार और चांदी के भाव भी 96 हजार के पार ट्रेंड कर रहे है। आज सोमवार को सराफा बाजार की ओर जारी सोने और चांदी के अनुसार 22 कैरेट सोने के दाम 87,700 , 24 कैरेट का भाव 95, 660 और 18 ग्राम सोने का रेट 71,760 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट 96,900 रुपए चल रहा है।