महाराष्ट्र-ओडिशा और केरल में लौटते मानसून से भारी बारिश, तिरुवनंतपुरम में स्कूल-कॉलेज बंद

उत्तर भारत के राज्यों से लौट रहा मानसून इन दिनों दक्षिणी राज्यों में एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पाथनमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तिरुवनंतपुरम में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। हैदराबाद में खराब मौसम के कारण 3 फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ीं। तमिलनाडु के कन्याकुमारी में भी भारी बारिश के कारण स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर सिस्टम से 28 सितंबर तक महाराष्ट्र और ओडिशा के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। ओडिशा में 18 जिले हाई अलर्ट पर हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में मानसून विदा हो चुका है। गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों से अभी मानसून बाकी है। मध्यप्रदेश से अगले 48 घंटों में मानसून सीजन खत्म हो सकता है। मानसून के महाराष्ट्र से 5 अक्टूबर से पहले लौटने की उम्मीद नहीं है।

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र में इस साल मई से अगस्त के बीच भारी बारिश के कारण फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को सहायता राशि वितरित करने के लिए 1,500 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। मराठवाड़ा के आठ जिलों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ आई थी, और फसल नुकसान का आकलन करने का काम अभी चल रहा है। 20 सितंबर से मराठवाड़ा में भारी बारिश और उफनती नदियों ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है, जिसमें 9 लोगों की जान जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *