लालू यादव पर ये क्या बोले नीतीश कुमार, ससुरा जब हट गया था, तो पत्नी को बनवाया था…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि पहले उ लोग काम करते थे, मुस्लिम पर कोई ध्यान दिया था? ससु… जब उ हट गया था, तो पत्नी को बनवाया था। सीएम ने 2005 से पूर्व 15 वर्ष के लालू यादव के शासन काल को भ्रष्ट बताते हुए कहा, उन लोगों ने कोई काम नहीं किया। शाम ढलने के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। हिंदू मुस्लिम का झगड़ा होता रहता था। शिक्षा सड़क बदहाल थी। बिजली बहुत कम जगह पर थी। पटना जैसे शहर में 8 घंटे बिजली मिला करता थी, लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद कब्रिस्तान की घेराबंदी, मंदिरों की चार दिवारी, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों की बहाली, पोशाक- साइकिल योजना चलाया।

नीतीश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी व्यापक स्तर पर अहम बदलाव किए गए। पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक महीने में 30 मरीज जाते थे, अब 11600 मरिज जाते हैं। पहले पूरे बिहार में 6 मेडिकल कॉलेज था, अब बढ़कर 12 मेडिकल कॉलेज हो गया है। पटना मेडिकल कॉलेज में बेड की संख्या बढ़ाकर 5 हजार 4 सौ कर दिया। बिहार के किसी भी कोने से 5 घंटे में राजधानी पटना पहुंचते हैं।

सीएम ने कहा, पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया है। जबकि बिहार पुलिस की नौकरी में महिलाओं को 35% आरक्षण दिया गया है। आगामी 5 वर्ष में एक करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। अभी राज्य में स्वयं सहायता समूह 11 लाख है। इनमें जीविका अतिथियों की संख्या एक करोड़ 40 लाख हो गयी है। इस क्षेत्र में भी स्वयं सहायता समूह 3 लाख 85 हजार हो गया।

मुख्यमंत्री ने कहा गांव में शादी समारोह आयोजित करने के लिए सभी पंचायत में 4 हजार 26 करोड़ की लागत से विवाह भवन बनवाया जाएगा। गरीब लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। नीतीश ने कहा, बिहार के विकास में केंद्र सरकार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। विशेष सहायता एवं अन्य पैकेज देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस दौरान मौके पर मंत्री सम्राट चौधरी , विधायक पन्नालाल सिंह पटेल मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *