सोनीपत में पेट्रोल डलवाकर भागा ड्राइवर.. मशीन भी उखाड़ ले गया, कार पर लगाई फर्जी नंबर प्लेट Video
हरियाणा के सोनीपत जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां श्री बाला जी फिलिंग स्टेशन पर एक कार चालक ने 2800 रुपये का पेट्रोल डलवाने की बात कही। पेट्रोल पंप का कर्मचारी पेट्रोल डालने लगा और जैसे 2600 रुपये का तेल गाड़ी में डल गया तो चालक कार लेकर भाग गया। इतना ही नहीं, कार चालक पेट्रोल पंप की मशीन भी उखाड़ ले गया। दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया गया। सोनीपत में लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही है। तेल डलवा कर बगैर पैसे दिए गाड़ी चालक फरार हो जाते हैं। यह पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, कार में सवार दो युवकों ने दिन दहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया है। कार चालक इस वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पेट्रोल पंप के मालिकों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। बदमाशों को पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं है। बदमाश आते हैं और तेल डलवाकर बिना पैसे दिए फरार हो जाते हैं। पुलिस ऐसे बदमाशों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
यूपी : हाथरस कार की टंकी फुल कराने के बाद बिना पैसे दिए पेट्रोल पंप से भागे कार सवार
◆ भागते समय पेट्रोल पंप की मशीन का नोजल भी साथ ले गए कार सवार, CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना
◆ CCTV फुटेज के आधार पर कार व घटना को अंजाम देने वाले लोगों की तलाश में जुटी पुलिस… pic.twitter.com/cdoPJkFuvo
— News24 (@news24tvchannel) July 31, 2025
पेट्रोल पंप मालिक वैभव सिंगला ने कहा कि दिन में दोपहर को दो कार चालक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वो कर्मचारी से बोले कि गाड़ी में 2800 का तेल डाल दो। जैसे ही 2600 का तेल डल चुका था तो वो गाड़ी लेकर फरार हो गई। इससे हमारे पंप पर लगी तेल डालने वाली मशीन भी उखड़ गई। क्योंकि बगैर पैसे दिए भागने था तो जब वह भागने लगे गाड़ी में तेल डल रहा था और तो तो नोजल गाड़ी की टंकी में लगी हुई थी। इसी वजह से साथ में मशीन भी उखड़ गई। यह घटना हमारे पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
