नन्ही भतीजी से मिलने अस्पताल पहुंचे सलमान खान, दादी सलमा और हेलेन भी दिखीं बेहद खुश

अरबाज खान और शूरा खान माता-पिता बन गए हैं। शूरा ने 5 अक्टूबर को एक प्यारी-सी बेटी को जन्म दिया। इस खुशी के मौके पर सलमान खान भी अपनी शूटिंग से समय निकालकर नन्ही भतीजी से मिलने अस्पताल पहुंचे। इतना ही नहीं दादी सलमा खान और हेलेन भी पोती से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचीं। वीडियो में सलमान खान को मुंबई के पी.डी. हिंदुजा अस्पताल में जाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एक्टर के साथ सिक्योरिटी गार्ड भी नजर आए। इसके अलावा दूसरे वीडियो में सलमा खान और हेलेन को कार से उतरते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उनके साथ सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद थे, जो उन्हें सहारा देते हुए अस्पताल के अंदर ले जाते नजर आए। सिर्फ यही नहीं, बल्कि बेबी गर्ल से मिलने के लिए बारी-बारी से पूरा खान परिवार अस्पताल पहुंच रहा है। इससे पहले सोहेल खान और उनके बेटे निर्वाण को भी अस्पताल पहुंचते हुए देखा गया था।
सलमान खान अपनी भतीजी से मिलने पहुँचे hospital 🏥 ♥️ अरबाज खान 53 साल की उम्र में फिर से बने पिता pic.twitter.com/mF7cj0ymLQ
— Mr,CooL (@MR_COOL77777) October 6, 2025
शूरा खान को शनिवार को डिलीवरी के लिए मुंबई के पी.डी. हिंदुजा अस्पताल में एडमिट किया गया था। इस दौरान अरबाज पत्नी के साथ मौजूद थे। डिलीवरी के चलते परिवार के कुछ सदस्य भी अस्पताल पहुंचे थे। शूरा की मां, सोहेल खान और अरबाज के बेटे अरहान अस्पताल के बाहर देखे गए थे।