विमेंस वर्ल्डकप : साउथ अफ्रीका की भारत पर लगातार तीसरी जीत, 3 विकेट से जीता मैच

साउथ अफ्रीका ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में भारत पर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। टीम ने गुरुवार को भारतीय टीम को 3 विकेट से हराया। यह इस वर्ल्ड कप में भारत की पहली हार है, जबकि साउथ अफ्रीका ने दूसरा मुकाबला जीता है। विशाखापट्टनम में साउथ अफ्रीका ने 252 रन का टारगेट 48.5 ओवर में 7 विकेट खोकर चेज कर लियाटीम ने 81 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने क्लो ट्रायोन के साथ छठे विकेट के लिए 97 बॉल पर 61 रन की साझेदारी करके बिखरती पारी संभालीवे 111 बॉल पर 70 रन बनाकर आउट हुईं वोल्वार्ट के आउट होने के बाद क्लो ट्रायोन (49 रन) ने नदिन डी क्लर्क (नाबाद 84 रन) के साथ 7वें विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। आखिरी में क्लर्क ने आयाबोंगा खाका के साथ 18 बॉल पर 41 रन नाबाद साझेदारी करके अपनी टीम को जीत दिला दी। इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही भारतीय टीम 49.5 ओवर में 251 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। एक समय भारत के 6 विकेट 102 रन पर गिर गए थे। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 77 गेंदों पर 94 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं।