तलाक के बाद हार्दिक पंड्या को मिला नया प्यार ! मॉडल माहिका शर्मा संग कंफर्म किया रिश्ता

हार्दिक पंड्या ने अपने जन्मदिन के मौके पर हार्दिक ने आखिरकार अपने नए रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया है. जिससे महीनों से चल रही अटकलों का अंत हो गया है. नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के दो साल बाद स्टार ऑलराउंडर ने मॉडल माहिका शर्मा को अपनी जिंदगी की नई साथी के रूप में दुनिया के सामने पेश किया. 10 अक्टूबर 2025 को हार्दिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर समुद्र किनारे माहिका के साथ एक तस्वीर शेयर की. दोनों बेहद खुश और सुकून भरे माहौल में नजर आए. हार्दिक ने ओवरसाइज जैकेट, शॉर्ट्स और चप्पलें पहनी हुई थीं और उन्होंने अपना हाथ माहिका के कंधे पर रखा था. वहीं माहिका सफेद शर्ट ड्रेस में बेहद स्टाइलिश दिखीं. हार्दिक ने उनकी इंस्टाग्राम आईडी को टैग करते हुए अपना रिश्ता पब्लिक किया.

हार्दिक ने एक और पोस्ट में कपल की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें महीका ब्लैक लेदर मिनी ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं, जबकि हार्दिक ने कूल और कॉन्फिडेंट लुक अपनाया. उन्होंने इस पोस्ट में नीले रंग की ‘नजर’ भी शेयर की, जो सुरक्षा और शुभता का प्रतीक मानी जाती है. इन तस्वीरों में कपल की केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींच लिया. सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई. हार्दिक के इस इशारे से ये साफ हो गया कि अब उनका दिल माहिका के नाम हो चुका है. माहिका का शर्मा, जो हार्दिक से सात साल छोटी हैं, भारतीय फैशन जगत में एक मशहूर नाम हैं. उन्होंने ELLE और Grazia जैसी प्रसिद्ध मैगजीन के कवर पर जगह बनाई है और ‘इंडियन फैशन अवॉर्ड्स’ में ‘मॉडल ऑफ द ईयर’ का खिताब भी अपने नाम किया है.

माहिका कई प्रीमियम ब्रांड्स जैसे तनिष्क, वीवो और यूनिक्लो के विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं. वो अक्सर तरुण तहिलियानी, मनीष मल्होत्रा और अनीता डोंगरे जैसे मशहूर डिजाइनर के आउटफिट्स में दिखाई देती हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *