बस्तर संभाग में अगले 5 दिन बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें

छत्तीसगढ़ : बस्तर संभाग में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं मध्य और उत्तरी हिस्से से मानसून वापसी की शुरुआत जल्द हो सकती है, इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को भी किसी जिले के लिए कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है, यानी पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 40 मिमी वर्षा नानगुर में हुई। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़ में सामान्य से 109% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। आमतौर पर 8 अक्टूबर तक औसतन 28.3 मिमी बारिश होती है और मानसून विदा हो जाता है, लेकिन इस बार अब तक 59.1 मिमी से अधिक वर्षा हो चुकी है।