प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच सोनाक्षी सिन्हा को छेड़ते दिखे जहीर, एक्ट्रेस ने भी मजेदार अंदाज में दिया जवाब
सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंसी खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पति जहीर इकबाल के साथ अलग-अलग इवेंट का हिस्सा बनीं। इस दौरान सोनाक्षी के जेस्चर को देख सोशल मीडिया में प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे। वहीं, सोनाक्षी के पति इस रूमर्स की वजह से उन्हें छेड़ते भी दिखे। दो दिन पहले सोनाक्षी और जहीर डिजाइनर विक्रम फडनीस के शो में शामिल हुए थे। इवेंट में शामिल होने के लिए सोनाक्षी ने रेड और वाइट रंग की अनारकली पहनी थी। रेड कारपेट पर पैपराजी के लिए पोज देते समय वो दुपट्टे से अपने पेट को कवर करते दिखीं। एक वीडियो में वो अपने पेट पर हाथ रखते भी दिखी थीं, जिसके बाद से ही प्रेग्नेंसी की अफवाहें चलने लगीं।
बीती रात कपल प्रोड्यूसर रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में पहुंचा था।इस दौरान दोनों मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान और सोहेल खान के बेटे के साथ पैपराजी को पोज देते दिखे। इस बीच जहीर सोनाक्षी के पेट पर हाथ फेरते हैं। तभी एक्ट्रेस पति को हंसते हुए मारती हैं और जोर से चिल्लाती हैं। जहीर पैप्स के सामने दो बार बीवी सोनाक्षी को ऐसे छेड़ते नजर आए। सोनाक्षी के रिएक्शन पर जहीर कहते हैं- ‘मजाक कर रहे हैं।’
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को चिढ़ाते नजर आए उनके पति जहीर इकबाल
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
#SonakShisinha #ZaheerIqbal #Bollywood pic.twitter.com/s4KCTh05Sd
— V News (@Vnewslive24) October 16, 2025
सोनाक्षी और जहीर ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2024 में शादी की थी। दोनों ने अपनी करीबियों के बीच घर पर ही शादी को रजिस्टर किया था।
