Share Market : शुरुआती गिरावट के बाद चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंकों की बढ़त, निफ्टी 25,700

शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। कुछ ही देर में यह गिरावट खत्म हुई और सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर आ गए। सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंकों की बढ़त के साथ 83,771 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी करीब 80 अंकों की उछाल के साथ 25,700 के करीब पहुंच गया।