26 अक्टूबर से रायपुर-दिल्ली रूट पर एयर इंडिया-इंडिगो की नई फ्लाइट्स होंगी लॉन्च

छत्तीसगढ़ से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। 26 अक्टूबर से रायपुर-दिल्ली के बीच एयर इंडिया अपनी तीसरी नई उड़ान शुरू करने जा रही है। वर्तमान में एयर इंडिया सुबह और शाम दो फ्लाइट्स संचालित करती है, जबकि नई सेवा दोपहर के समय उपलब्ध होगी। इस कदम से न केवल समय की बचत होगी बल्कि यात्रियों को अधिक विकल्प भी मिलेंगे। 

नई उड़ान सेवा का टाइम-टेबल

एयर इंडिया ने दिल्ली से रायपुर के लिए नई फ्लाइट शुरू करने का प्लान बनाया है

इसमें दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे (फ्लाइट 2635) उड़ान भरेगी और 2:05 बजे रायपुर पहुंचेगी

वहीं वापस रायपुर से 2:35 बजे (फ्लाइट 2636) उड़ान भरेगी और शाम 4:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी

इस नई सुविधा के साथ अब दिल्ली-रायपुर रूट पर एयर इंडिया की कुल तीन उड़ानें रोज चलेंगी

इसी दिन इंडिगो भी दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में एक और नई उड़ान शुरू कर रही है। वर्तमान में कंपनी की चार उड़ानें रायपुर से संचालित हैं। नई सेवा शुरू होने के बाद इंडिगो की कुल पांच फ्लाइट्स प्रतिदिन उपलब्ध होंगी।

उड़ान संख्या 6E2120 दिल्ली से सुबह 10:15 बजे उड़ान

दोपहर 12:15 बजे रायपुर आगमन

वापसी में 6E6640, दोपहर 12:45 बजे उड़ान

2:45 बजे दिल्ली पहुंचने का समय

26 अक्टूबर के बाद से रोजाना 8 रायपुर-दिल्ली फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी। इससे व्यवसायिक यात्रियों, सरकारी अधिकारियों, छात्रों, चिकित्सकीय कारणों से यात्रा करने वालों और पर्यटकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही यात्रियों की संख्या बढ़ने पर फ्लाइट्स न मिलने की समस्या भी सामने नहीं आएगी। इन फ्लाइट्स का सबसे अधिक फायदा अक्सर सफर करने वाले यात्रियों को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *