Share Market : बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी 26,022

शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में आज बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 287.94 अंक चढ़कर 84,916.10 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 86.65 अंक बढ़कर 26,022.85 अंक पर पहुंच गया।