स्थापना दिवस पर 14 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, ‘छत्तीसगढ़ शौर्य पदक 2025’ से नवाजे जाएंगे, 5 नवंबर को होगा समारोह

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर इस वर्ष राज्य के 14 पुलिसकर्मियों को “छत्तीसगढ़ शौर्य पदक वर्ष 2025” से सम्मानित किया जाएगा. सूची में सबसे पहले नाम शामिल है शहीद आकाश राव गिरपुंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुकमा का, जिन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कर्तव्यपालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके साहस और नेतृत्व ने पुलिस बल में प्रेरणा का संचार किया है।

राज्योत्सव स्थल पर होगा अलंकरण समारोह- 5 नवंबर को रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल पर आयोजित होने वाले अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी इन वीर पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेंगे।

‘छग शौर्य पदक 2025’ पाने वाले पुलिसकर्मियों की सूची –

शहीद आकाश राव गिरपुंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – सुकमा

निरीक्षक धरम सिंह तुलावी – बीजापुर

सहायक उप निरीक्षक गोपाल बोड्डू – बीजापुर

शहीद प्रधान आरक्षक (308) बीरेन्द्र कुमार शोरी – नारायणपुर

महिला आरक्षक (1257) निशा कचलाम, बस्तर फाइटर्स – नारायणपुर

आरक्षक (1556) विजय पुनेम – बीजापुर

आरक्षक (295) रामेश्वर ओयामी – दंतेवाड़ा

आरक्षक (1286) राजू लाल मरकाम, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा

आरक्षक (1396) समलू राम सेठिया, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा

आरक्षक (1224) दुला राम कोवासी, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा

आरक्षक (224) मोहन लाल करटम – दंतेवाड़ा

आरक्षक (1316) संतोष मुरामी, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा

आरक्षक (1380) मनोज यादव, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा

आरक्षक (1232) जामू रामको, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा

यह सम्मान उन सभी पुलिसकर्मियों की वीरता और समर्पण का प्रतीक है, जिन्होंने अपने जीवन को प्रदेश की शांति, सुरक्षा और नक्सलवाद से मुक्ति के लिए समर्पित किया।‘छत्तीसगढ़ शौर्य पदक 2025’ न केवल इन जांबाज पुलिसकर्मियों के साहस का सम्मान है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को भी कर्तव्य और देशभक्ति की प्रेरणा देगा।