रायपुर में साड़ी बेचने की आड़ में नशे की तस्करी, 70KG गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

रायपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 70 किलो गांजा जब्त किया है। पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं जो महाराष्ट्र और ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपी एक माह पहले साड़ी बेचने के बहाने रायपुर पहुंचे थे। यहां किराए के मकान में ठहरकर ये लोग साड़ी बिक्री की आड़ में गांजा की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि कार में घूम-घूम कर गांजे की डिलीवरी की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर कार को पकड़ा और तलाशी में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से रायपुर और आसपास के इलाकों में नशे का कारोबार कर रहे थेपकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही हैपुलिस का मानना है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर नशे की तस्करी में सक्रिय था