Share Market : लाल निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 261 अंक टूटा, निफ्टी 25,659
आज सोमवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 261.39 अंक गिरकर 83,677.32 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 62.9 अंक गिरकर 25,659.20 पर आ गया। वैश्विक व्यापार को लेकर अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी के निरंतर बहिर्वाह से सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 7 पैसे गिरकर 88.77 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
