कोटा में चलती ट्रेन से फिसला नेशनल लेवल तीरंदाज, दर्दनाक मौत, सदमे में हैं साथी खिलाड़ी
दिल्ली-मुंबई रेल रूट पर स्थित कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक दर्दनाक हादसे में नेशनल लेवल के तीरंदाजी के खिलाड़ी की चलती ट्रेन से गिरने पर मौत हो गई। मृतक खिलाड़ी की पहचान अर्जुन सोनावाने (20 वर्ष) निवासी नासिक, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।जीआरपी डीएसपी शंकरलाल मीणा के अनुसार अर्जुन अपनी टीम और कोच के साथ शकूरबस्ती-मुंबई सेंट्रल एसी स्पेशल ट्रेन से सफर कर रहा था। सभी भटिंडा से टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर मुंबई लौट रहे थे। शनिवार रात करीब 8.30 बजे ट्रेन कोटा जंक्शन पर पहुंची। जैसे ही ट्रेन कोटा जंक्शन पर जैसे धीमी हुई अर्जुन अपने साथियों के साथ गेट पर उतरने की तैयारी कर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। अर्जुन ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। मौके पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने उसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। लाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
