Share Market : गुरु नानक जयंती पर आज शेयर बाजार बंद
भारतीय शेयर बाजार आज गुरु नानक जयंती के अवसर पर बंद रहेंगे। शेयर मार्केट हॉलिडे लिस्ट के अनुसार आज 5 नवंबर के दिन बीएसई और एनएसई में किसी भी तरह का कारोबार नहीं होगा। यह छुट्टी साल 2025 की दूसरी आखिरी छुट्टी है। वहीं 6 नवंबर यानी गुरुवार को शेयर बाजार सामान्य रूप से खुला रहेगा। एक्सचेंजों के जारी हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार यह नवंबर महीने का इकलौता मार्केट हॉलिडे है।
