20 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगी। जहां अंबिकापुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर होने वाले आयोजनों में वे शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई है। जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 19 और 20 नवम्बर को अम्बिकापुर के पीजी मैदान में भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 20 नवम्बर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती 15 नवम्बर को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का आहवान् किया है।
राज्य सरकार ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं, जिनकी निगरानी आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम स्वयं कर रहे हैं। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति रहेगी, जो प्रदेश के जनजातीय समुदायों के साथ संवाद करेंगी और राज्य की सांस्कृतिक विविधता का हिस्सा बनेंगी।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (15 नवंबर) को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है, और इस बार छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे और भव्य रूप देने का निर्णय लिया है।
