बिहार: पत्थरबाजी, गोबर फेंका.. लखीसराय में भीड़ ने घेर ली डिप्टी CM विजय सिन्हा की गाड़ी
बिहार में पहले चरण के चुनाव के दौरान लखीसराय में जमकर हंगामा हुआ है बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने आरोप लगाया है कि लखीसराय के बूथ नंबर 404 और 405 पर उनके काफिले पर हमला हुआ है उन्होंने कहा कि RJD कार्यकर्ता मतदान प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं. और उनकी सुरक्षा को खतरा है. विजय सिन्हा ने कहा कि लखीसराय में बूथ कैप्चर करने की कोशिश हुई है. मेरे काफिले पर गोबर फेंका गया है. उन्होंने कहा कि आरजेडी के मानसिकता के लोग इस तरह का काम कर रहे हैं. इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है. अन्य वीडियो में कुछ लोग विजय सिन्हा के काफिले पर गोबर फेंक रहे हैं. विजय सिन्हा ने कहा कि उनके काफिले पर पत्थरबाजी भी की गई. विजय सिन्हा लखीसराय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और प्रत्याशी होने के नाते चुनाव के दौरान वे फील्ड का दौरा कर रहे थे. ये घटना लखीसराय के खोरियारी गांव में हुई है. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जब अपने निर्वाचन क्षेत्र के खोरियारी गांव जा रहे थे तो राजद समर्थकों ने उनकी गाड़ी घेर ली, चप्पलें फेंकी, पत्थर और गोबर फेंका और “मुर्दाबाद” के नारे लगाए. घटना के बाद उपमुख्यमंत्री ने एसपी से फोन पर बात की. और पूरी घटना की जानकारी दी. हालांकि उन्होंने कहा कि यहां का एसपी कायर और कमजोर है. विजय सिन्हा ने कहा कि वे इस घटना की जानकारी डीजीपी को देंगे. और अगर उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया तो वे वहीं धरने पर बैठ जाएंगे.
वहीं डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से बात करने के बाद लखीसराय एसपी तुरंत घटनास्थल पहुंच गए. एसपी अजय कुमार ने कहा कि वे सुबह इस स्थान पर आए थे और यहां सब कुछ शांतिपूर्वक चल रहा था. लेकिन बाद में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का विरोध हुआ है. इस घटना के कुछ देर बाद डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा एसपी अजय कुमार को लेकर उस गांव में पहुंचे जहां उनका विरोध हुआ था. एसपी अजय कुमार ने कहा कि अब मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है.
#WATCH | #BiharElection2025 | उपमुख्यमंत्री और लखीसराय से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा जब अपने निर्वाचन क्षेत्र के खोरियारी गाँव में थे, तो राजद समर्थकों ने उनकी गाड़ी घेर ली, चप्पलें फेंकी, पत्थर और गोबर फेंका और “मुर्दाबाद” के नारे लगाए। घटना के बाद उपमुख्यमंत्री ने पुलिस… pic.twitter.com/GfuG8Mk7UK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
लखीसराय के डीएम ने कहा है कि लखीसराय में शांति से चुनाव चल रहे हैं. हर उम्मीदवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने का अधिकार है. अगर हमें कोई शिकायत मिलती है, तो हम उसकी जांच करेंगे. हम शांति बहाली सुनिश्चित कर रहे हैं. स्थिति के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
#WATCH | लखीसराय: बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “ये राजद के गुंडे हैं। सत्ता में आए बिना ही ये गुंडे बिहार के उपमुख्यमंत्री को बाहर जाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं… यहां के SP कायर और कमजोर हैं जो यहां आकर कह… https://t.co/bIKMdNHBvd pic.twitter.com/M9tVgSFURl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
