अब इंटरनेट पर वायरल हुई ‘पुष्कर की मोनालिसा’, शेयर हो रहे हैं वीडियो

कुंभ के मेले में माला बेचने वाली मोनालिसा जिस तरह से रातोंरात वायरल हो गई थी. ठीक उसी तरह पुष्कर से एक नई वायरल गर्ल सामने आई है. पुष्कर की वायरल गर्ल भी मोनालिसा की तरह मेले में माला बेचती है और उसकी आंख भी वैसी ही मोहक और नशीली है. इन दिनों सोशल मीडिया पर यह लड़की की पुष्कर की मोनालिसा के नाम से फेमस हो रही है. अजमेर में लगने वाले अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला की इस नई आकर्षण का नाम सुमन है सुमन राजस्थान के कालबेलिया समाज से ताल्लुक रखती है. अपनी आकर्षक आंखों की वजह से सुमन इन दिनों वायरल हो चुकी है. सुमन के साथ सेल्फी लेने और इनसे बात करने दूर-दूर से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर्स आ रहे हैं.

यहां तक की अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुमन के अकाउंट तक बन गए हैं. ताकि, लोग उन्हें वहां फॉलो कर सके. इन दिनों काफी सारे लोग सुमन का इंटरव्यू करने आ रहे हैं और वह इंटरनेट पर सनसनी बनी हुई हैं.

इससे पहले कुंभ के मेले में मोनालिसा के लिए भी लोगों का ऐसा ही क्रेज देखने को मिला था. वायरल होने के बाद मोनालिसा को फिल्मों और मॉडलिंग तक के ऑफर आने लगे और वह पूरे देश में फेमस हो गई थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *