CG : केंद्रीय मंत्री के सामने भिड़े BJP MLA और प्रदेश मंत्री… एक-दूसरे को देख लेंगे बोले सुशांत और हर्षिता

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज मंगलवार को भाजपा की यूनिटी मार्च में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के सामने बेलतरा से बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला और संगठन के प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय के बीच जमकर विवाद हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के साथ फर्स्ट लाइन में चलने को लेकर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और पार्टी की प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और समर्थक उन्हें शांत कराने की कोशिश करते रहेबीजेपी प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के बगल में खड़ी हो गईं और साथ में चलने लगी। इससे बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला को जगह नहीं मिल पाई। विधायक शुक्ला तोखन साहू के पीछे सेकेंड लाइन में चलने लगे। कुछ दूर चलने के बाद जब सुशांत फर्स्ट लाइन में तोखन साहू के बगल में आने की कोशिश करने लगे। बीजेपी प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे इससे भड़क गईं।

दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दोनों के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। दोनों एक दूसरे को देख लेने की बात कहते रहे। विवाद को बढ़ता देख केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक को हस्तक्षेप करना पड़ा।