Share Market : लाल निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 138 अंक गिरा, निफ्टी 25,837
सेंसेक्स और निफ्टी ने आज गुरुवार को कमजोर रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन बाद में मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच अत्यधिक अस्थिर कारोबार में स्थिर रहे। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 138.36 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 84,328.15 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 38.50 अंक या 0.15 प्रतिशत गिरकर 25,837.30 अंक पर आ गया।
