Share Market : आज शेयर बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स 303 अंक गिरा, निफ्टी 25,796
आज शुक्रवार को शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी कमजोर रुख के साथ खुले। व्यापारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की लगातार निकासी से भी निवेशकों का मनोबल गिरा है। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 303.63 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 84,175.04 अंक पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 82.65 अंक या 0.32 प्रतिशत गिरकर 25,796.50 अंक पर आ गया।
