रुझानों में फिर नीतीश सरकार, NDA 190 सीट, महागठबंधन 48 पर आगे, तेजस्वी ने फिर बनाई बढ़त
बिहार चुनाव के नतीजे साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझान में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA 190 सेआगे है वहीं, महागठबंधन ने 48 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। महागठबंधन में जदूय और बीजेपी दोनों दलों का प्रदर्शन शानदार रहा है। वहीं, महागठबंधन में राजद को कांग्रेस, वीआईपी और वाम दलों का साथ नहीं मिला है। चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी सबसे अधिक 85 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, जदयू ने भी 76 सीटों पर भी बढ़त बनाई हुई है। वहीं, महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल 34 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। सहयोगी दल कांग्रेस को 7 और वाम दल को 6 सीट पर बढ़त हासिल है। एनडीए लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास का प्रदर्शन भी शानदार दिख रहाहै। चिराग की पार्टी ने 22 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।
चुनाव परिणामों की बढ़त के बाद बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि जब राज्य में चुनाव हो रहे थे, तभी लोगों ने एनडीए को लाने का मन बना लिया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों पर पूरा भरोसा है। उन्हें भरोसा है कि जब तक प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, तब तक उनकी नीतियों पर किसी भी प्रकार का कुठाराघात नहीं हो सकता है। इसी को देखते हुए प्रदेश के लोगों ने एनडीए की सरकार लाने का मन बना लिया।
