एक्टर राजकुमार राव बने पिता, पत्नी पत्रलेखा ने बेटी को जन्म दिया
एक्टर राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा को शनिवार को एक बेटी हुई है। खास बात यह है कि कपल को बेटी उनकी शादी की चौथी सालगिरह पर हुई। दोनों ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की और कहा कि उनकी बेटी उनके लिए भगवान का दिया हुआ सबसे बड़ा आशीर्वाद है। कपल ने प्रेग्नेंसी का ऐलान 9 जुलाई को इंस्टाग्राम पर किया था। पोस्ट में फ्लोरल डिजाइन और एक पालना था, जिस पर लिखा था “बेबी ऑन द वे” और नीचे उनके नाम थे। राजकुमार ने इसे कैप्शन दिया था, “बहुत खुश।”
पत्रलेखा और राजकुमार राव की शादी 15 नवंबर 2021 को हुई थी। दोनों की मुलाकात फिल्म सिटीलाइट्स के सेट पर हुई थी। पत्रलेखा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बच्चे के आने के बाद न्यूजीलैंड के साउथ हिस्से की ट्रिप करने की सोच रही हैं। उन्होंने कहा था, “जब बच्चा आ जाएगा, तब हम न्यूजीलैंड के साउथ पार्ट की ट्रिप जरूर करेंगे, क्योंकि वह हिस्सा हमने नहीं देखा। यह अब हमारी बकेट लिस्ट में है। शायद हम बंजी जंपिंग या बच्चे के साथ कुछ और एडवेंचर करें।”

