Share Market : लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 293 अंक गिरा, निफ्टी 25,930
आज मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 292.95 अंक गिरकर 84,658 अंक पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 83.3 अंक गिरकर 25,930.15 अंक पर आ गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे कमजोर होकर 88.67 पर आ गया।
