दूल्हा-दुल्हन की एंट्री देख लोगों को लगा शॉक, यूजर ने कहा- मैंने तो ‘डेड बॉडी’ सोचा था, End ने चौंका दिया
हर साल शादियों के सीजन में कोई ने कोई ऐसी धांसू एंट्री वायरल होती ही है, जिसमें कोई बात हो। लेकिन इस बार इंटरनेट पर दूल्हा-दुल्हन की एंट्री की ऐसी एपिक वीडियो वायरल हो रही है, जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर करने के साथ-साथ, शुरू में तो डरा दिया था। एक जमाना था, जब रिव्लाविंग स्टेज का फैशन हुआ करता था। लेकिन अब जब वो ट्रेंड पुराना हो गया है, तो शादियों में सजावट करने वालों ने नए तरीक ढूंढने शुरू कर दिए है। वायरल वीडियो में दूल्हा-दूल्हन की एंट्री के लिए डेकोरेटर ने पहले तो जमीन पर ‘सफेद एयर बैलून’ बिछाएं होते हैं, जिसे एक नजर में देखकर लोग कुछ गलत ही समझ लेते हैं। वीडियो में जब पूरी बारात का फोकस दूल्हा-दुल्हन की एंट्री पर होता है। तब वहां जमीन पर बिछे ‘सफेद एयर बैलून’ किसी मातम की सूचना दे रहे होते हैं। लेकिन जैसे ही उन गुब्बारों में हवा भरनी चालू की जाती है और गुब्बारे जमींदोज से धीरे-धीरे खड़े होने लगते हैं। तब जाकर लोगों को पता लगता है कि ‘बात कुछ और थी, समझी कुछ और गई।’
एयर बैलून के खड़े होते ही उसके अंदर लाइटें भी जलने लगती है और दूल्हा-दुल्हन की एंट्री होने लगती है। करीब 29 सेकंड की यह फुटेज इसी के साथ खत्म हो जाती है। जिसे देखकर लोग अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं। Instagram पर मीम हैंडल ने इस Reel पोस्ट की है। जिसके कैप्शन में हैंडल ने लिखा है कि ‘हां, मैंने वही सोचा। आपने वही सोचा। हम सब ने वही सोचा।’
एक यूजर ने लिखा- क्या सोचा है रे बाबा? दूसरे यूजर ने कहा कि क्या-क्या नाटक चालू हो गए है आज कल तो। तीसरे यूजर ने लिखा कि अरे ‘डेड बॉडी सोचा था मैंने क्या नाटक है यार ये।’

