Share Market : कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार,  सेंसेक्स 135 अंक गिरा, निफ्टी 25,856

आज बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 135.8 अंक गिरकर 84,537.22 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 53.85 अंक गिरकर 25,856.20 पर आ गया। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे बढ़कर 88.51 के स्तर पर पहुंच गया।