यात्रीगण ध्यान दें ! SECR की 8 ट्रेनें कैंसिल, 23-24 नवंबर को नहीं चलेंगी ये गाड़ियां
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन पर रोड अंडर ब्रिज निर्माण और रिलीविंग गर्डर लॉन्चिंग के लिए बड़ा ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक लिया गया है. इसके चलते 20, 22, 23 और 24 नवंबर को अप-डाउन और मिडिल लाइन पर ट्रेन संचालन प्रभावित होगा. कई ट्रेनों को रद्द और कुछ को बिलासपुर में समाप्त किया जाएगा.
हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज (RUB) और रिलीविंग गर्डर लॉन्चिंग कार्य के लिए SECR ने बड़ा तकनीकी ब्लॉक लिया है. यह कदम रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और भविष्य में सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बताया जा रहा है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन पर रोड अंडर ब्रिज निर्माण और रिलीविंग गर्डर लॉन्चिंग के लिए बड़ा ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक लिया गया है. इसके चलते 20, 22, 23 और 24 नवंबर को अप-डाउन और मिडिल लाइन पर ट्रेन संचालन प्रभावित होगा. कई ट्रेनों को रद्द और कुछ को बिलासपुर में समाप्त किया जाएगा. 20 और 23 नवंबर को चलने वाली झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू ट्रेन को बिलासपुर में ही समाप्त किया जाएगा. इसी तरह गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन को गोंदिया के बजाय बिलासपुर से ही रवाना किया जाएगा, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करनी होगी. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे तय तिथियों के दौरान यात्रा से पहले समय सारणी की पुष्टि अवश्य कर लें. साथ ही स्टेशन घोषणाओं और रेलवे ऐप/हेल्पलाइन के अपडेट पर ध्यान देने की अपील की गई है.
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि RUB निर्माण और गर्डर लॉन्चिंग पूरी होने के बाद इस मार्ग की सुरक्षा, क्षमता एवं ट्रैफिक संचालन और भी बेहतर हो सकेगा.
