Share Market : हरे निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी, सेंसेक्स 284 अंक चढ़ा, निफ्टी 26,136
आज गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई। ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह से भी आशावादी रुख को बल मिला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 284.49 अंक चढ़कर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 85,470.96 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 83.35 अंक चढ़कर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 26,136 पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर में सुधार के कारण घरेलू मुद्रा में तेजी पर अंकुश लगने से रुपया 18 पैसे गिरकर 88.66 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
