उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासिनक फेरबदल… 10 आईएएस और राज्य सेवा अफसरों का तबादला

उत्तर प्रदेश में गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासिनक फेरबदल करते हुए सरकार ने दो आईएएस और आठ पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिएआईएएस अफसर शीलधर सिंह यादव विशेष सचिव को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया हैं। जारी किये आदेश के मुताबिक़ आईएएस अफसर रमेश कुमार, विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को विशेष सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया हैं। इसी तरह आईएएस अफसर शीलधर सिंह यादव विशेष सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया हैं

सरकार ने 2 आईएएस के साथ ही आठ पीसीएस अफसरों के तबादले भी किये है। आदेश के अनुसार पीसीएस अफसर हरी प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी, इटावा को उपजिलाधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया हैं। पीसीएस अफसर अरविंद कुमार मिश्र को उपजिलाधिकारी, नोएडा बनाया गया हैं। विशाल सारस्वत, नवनियुक्त उपजिलाधिकारी (प्रशिक्षु), अम्बेडकरनगर बनाया गया हैं। पीसीएस अफसर स्वाति शुक्ला, सम्बद्ध राजस्व परिषद उपनिदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार बनाया गया हैं। प्रतीत त्रिपाठी, सम्बद्ध राजस्व परिषद उपजिलाधिकारी, रामपुर नियुक्त हुए हैं। संतोष कुमार ओझा, सम्बद्ध राजस्व परिषद उपजिलाधिकारी, मिर्जापुर बनाया गया हैं। पीसीएस अफसर विवेक राजपूत, सम्बद्ध राजस्व परिषद उपजिलाधिकारी, रायबरेली बनाया गया हैं जबकि पीसीएस अफसर प्रियंका, उपजिलाधिकारी, बंदायू के पद पर पोस्टिंग दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *