PM मोदी G20 में शामिल होने साउथ अफ्रीका पहुंचे, एयरपोर्ट पर कलाकारों ने लेटकर स्वागत किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिन के दौरे पर साउथ अफ्रीका पहुंचे हैं। वे यहां G20 समिट में हिस्सा लेंगे। जोहान्सबर्ग एयरपोर्ट पर PM मोदी का रेड कार्पेट पर वेलकम किया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने जमीन पर लेटकर उनका स्वागत किया। होटल पहुंचने पर मोदी के स्वागत में भारतीय मूल के कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य किया। साथ ही गणेश वंदना और शांति मंत्र का पाठ भी किया गया। जोहान्सबर्ग में मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीज के साथ मुलाकात की है। PM मोदी 21 से 23 नवंबर तक साउथ अफ्रीका में रहेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री तीन मुख्य सेशंस में बोलेंगे। समिट के दौरान PM मोदी कई देशों के नेताओं से अलग-अलग मुलाकात भी करेंगे। इसके अलावा वे इंडिया-ब्राजील-साउथ अफ्रीका (IBSA) देशों की बैठक में भी शामिल होंगे। यह मोदी की दक्षिण अफ्रीका की चौथी आधिकारिक यात्रा है। इससे पहले 2016 में द्विपक्षीय यात्रा और उसके बाद 2018 और 2023 में दो ब्रिक्स शिखर सम्मेलनों के लिए मोदी गए थे।
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने G20 समिट में भाग नहीं ले रहे हैं। एक दिन पहले ट्रम्प ने अपने रुख में बदलाव करते हुए साउथ अफ्रीका में अपने कार्यवाहक राजदूत मार्क डी. डिलार्ड को भेजने का ऐलान किया है। इनके अलावा इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा भी साउथ अफ्रीका पहुंच चुके हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का 20वें G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जोहान्सबर्ग, साउथ अफ्रीका पहुँचते ही कल्चरल परफॉर्मेंस ग्रुप ने कुछ इस तरह स्वागत किया. @blsanthosh #G20SouthAfrica #ShramevJayate #Tejas #DubaiAirShow pic.twitter.com/9YQhr7XWxZ
— Amit Malik | अमित मलिक। (@AmitMalik_IND) November 21, 2025
रवाना होने से पहले मोदी ने स्टेटमेंट जारी कर कहा– मैं दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में जोहान्सबर्ग में हो रहे 20वें G20 समिट में भाग लेने के लिए 21-23 नवंबर तक की यात्रा पर जा रहा हूं। यह यात्रा दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर हो रही है।
मोदी ने आगे बताया कि, यह समिट खास होगा क्योंकि यह अफ्रीका में आयोजित होने वाला पहला G20 शिखर सम्मेलन होगा। 2023 में भारत की G20 की अध्यक्षता के दौरान, अफ्रीकी यूनियन G20 का सदस्य बन चुका था।
मोदी ने कहा- यह शिखर सम्मेलन प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर चर्चा का एक अवसर होगा। इस वर्ष के जी-20 का विषय ‘एकजुटता, समानता और स्थिरता’ है, जिसके माध्यम से दक्षिण अफ्रीका ने नई दिल्ली, भारत और रियो डी जेनेरियो, ब्राजील में आयोजित पिछले शिखर सम्मेलनों के परिणामों को आगे बढ़ाया है।
